राजस्थान

भिंडी खाने से हुई 2 मासूमों की मौत, अब जालोर के रिसेप्शन में बने 7 पकवानों ने गांव में मचाया कोहराम

Bhumika Sahu
23 Jun 2022 9:44 AM GMT
भिंडी खाने से हुई 2 मासूमों की मौत, अब जालोर के रिसेप्शन में बने 7 पकवानों ने गांव में मचाया कोहराम
x
भिंडी खाने से हुई 2 मासूमों की मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जयपुर. राजस्थान के जालौर जिले में फूड पॉयजनिंग का मामला सामने है। करीब 100 से भी ज्यादा मेहमानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात ये हो गए कि पुलिस, जिला प्रशासन और मेडिकल वालों की टीम मौके के लिए दौड़ गई। पुलिस ने बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और प्रशासनिक अफसरों ने खाने के सैंपल जुटाए। खाने में सात डिश बनी थी, सभी के सैंपल लिए गए हैं। मामला जालोर जिले का है। गुरुवार सुबह तक लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

बरफी, रायता, गुलाबजामुन समेत बने थे 7 पकवान
दरअसल, जालौर के रानीवाड़ा उपखंड के सूरजवाड़ा गांव में रहने वाले टीकम चंद के बेटे की शादी थी। शादी के बाद गांव वालों को रिसेप्शन के लिए बुलाया गया था। बुधवार को सैंकड़ों लोगों का भोजन बनाया गया था। रायता, बरफी, गुलाबजामुन, दो सब्जियों समेत सात पकवान बनाए गए थे। दोपहर को भोजन तैयार कर लिया गया था और शाम को सात बजे के बाद खिलाना शुरू कर दिया गया। रात तक भोजन चला। देर रात हंगामा मचना शुरू हो गया।
फूड डिर्पाटमेंट ने सात खाने के सैंपल लिए
खाने के बाद रात को लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू हो गई। पहले बच्चों को उल्टी दस्त हो गए और उसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। मामला बढ़ा तो गांव के अस्पताल में लोग पहुंचने लगे। अस्पताल में बेड कम पड़ गए। बाद में बड़े अस्पताल में बीमारों का आना शुरू हो गया। रात से गुरुवार तड़के तक करीब 110 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकतर को रात में ही छुट्टी दे दी गई। कुछ लोगों को गुरुवार सुबह घर भेजा गया। फूड डिपार्टमेंट ने खाने के सैंपल लिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले करौली में इसी महीने 2 बार फूड पॉयजनिंग का केस सामने आ चुका है। दोनो मामलों में करीब ढाई सौ लोग बीमार हुए थे। वहीं, तीन दिन पहले प्रतापगढ़ में एक साल पुरानी सूखी भिंडी खाने से दो और चार साल के दो बच्चों की मौत हो गई थी।


Next Story