राजस्थान

Jaipur में 116 ग्राम कोकीन समेत 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Sanjna Verma
27 Jun 2024 11:53 PM IST
Jaipur में 116 ग्राम कोकीन समेत 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
x

Jaipur जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में 116 ग्राम कोकीन जब्त की गयी और इस सिलसिले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह information दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 45,000 रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, एक लेपटाप और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जयपुर में किराये के मकान में रह रहे थे और College के छात्रों तथा अन्य लोगों को मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक इमैनुएल चुकवुडी बुबे (30) और अफ्रीका एवेन्यू के माइकल (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने आज बताया कि माइकल का वीजा खत्म हो चुका है। Michael को स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story