राजस्थान

कुआं धंसने से 2 किसान 35 फीट नीचे फंसे

Admin Delhi 1
19 Nov 2022 6:16 PM IST
कुआं धंसने से 2 किसान 35 फीट नीचे फंसे
x

भादरा न्यूज़: गांव रामगढ़ में शाम के समय 2 किसान अपने खेत के कुएं में से मिट्टी निकालते समय मिट्टी धंसने से कुएं में फंस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी कृष्ण कुमार मेघवाल उम्र 35 वर्ष छोटू गढ़वाल उम्र 42 वर्ष के साथ अपने खेत के कुएं से मिट्टी को निकाल रहे थे कि अचानक कुएं से मिट्टी धंसने लगी जिससे दोनों कुएं में ही मिट्टी के नीचे दब गए। दोनों जमीन में लगभग 35 फीट नीचे दब गए।

सूचना मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

Next Story