राजस्थान

2 इनामी बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार, 9 साल से चल रहे थे फरार

Admin4
27 Nov 2022 1:48 PM GMT
2 इनामी बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार, 9 साल से चल रहे थे फरार
x
अलवर । 9 साल से फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशों को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 2-2 हजार रुपए के इनाम घोषित कर रखे थे। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। अजमेर पुलिस ने यह कार्रवाई भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के आदेशानुसार की है।
जानकारी अनुआर पकड़े गए दोनों आरोपी चोपानकी पुलिस थाना से 11 से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी सुमेर व सुखबीर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि परिवादी प्रशांत यादव, प्रवर्तन निरीक्षक तिजारा ने मय स्टाफ तीन अप्रैल 2013 को थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की चौपानकी में डीजल का अवैध भंडारण क्रय विक्रय के लिए हो रहा है। जिसकी जांच के लिए वह कुलावट पहुंचें। जहां से एक ट्रैक्टर ट्रोली, 12 डीजल से भरे हुए ड्रम मिले। मौके से इनका मालिक फरार था। टीम ने अवैध डीजल अवहेलना में डीजल से भरे ड्रम ट्रैक्टर सहित जप्त कर लिए और मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस को सूचना मिली की 2-2 हजार रुपए के इनामी बदमाश किसी काम से हरियाणा के झज्जर गए हुए हैं, जो वहां पर करीब दो तीन घटें तक रुकेंगे। इस सूचना पर पुलिस डीएसटी की टीम के साथ झज्जर पहुंची। जिसके बाद टीम ने आरोपी सुखवीर पुत्र नथूराम, सुमेर सिहं को गिरफ्तार कर लिया। टीम द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों को चौपानकी थाने को सुपुर्द किया गया है। जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story