राजस्थान

दहेज हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार

Admin4
18 Sept 2023 3:51 PM IST
दहेज हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा के कैथून कस्बे में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति मुन्नवर (30) व उसके सुसर अख्तर (57) को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। डीएसपी गजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता से मारपीट व दहेज मांगने के आरोप में दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। विवाहिता नाहिदा परवीन की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता नाहिदा परवीन (25) की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति मुन्नवर 13 सितंबर की रात 10 बजे अचेतावस्था में नाहिदा को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक किया तो नाहिदा के गले पर रस्सी के निशान थे। साथ ही शरीर पर संघर्ष के निशान थे। संदिग्ध मौत का मामला होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। अगले दिन परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया।
Next Story