राजस्थान

मंदिर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 April 2023 12:36 PM IST
मंदिर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

जयपुर: मानसरोवर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि बीती पांच अप्रैल को परिवादी सुनील सैनी ने रिपोर्ट दी कि हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी मुकेश सैनी सुबह पांच बजे पूजा करने गए, तो उन्हें मंदिर में रखी दानपेटी वहां नहीं मिली।

सीसीटीवी देखा, तो उसमें दो स्कूटी से 5 से 6 युवक रात एक बजे के आसपास मंदिर से दान पेटी ले गए। तिजोरी में लगभग 35 से 40 हजार रुपए थे। इस रिपोर्ट पर पुलिस टीम ने जांच कर लोकेश कुमार बैरवा उर्फ एलके (19) निवासी मांग्यावास मानसरोवर और करण नेहवानी निवासी मानसरोवर को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिग को निरुद्ध किया है।

Next Story