राजस्थान

फर्जी कागजों पर केसीसी बनवाने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार

Bhumika Sahu
25 July 2022 11:48 AM IST
फर्जी कागजों पर केसीसी बनवाने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार
x
2 आरोपित गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। करौली, करौली सदर थानाधिकारी ओमेन्द्रसिंह ने बताया की 14 फरवरी को लखनबाई पत्नी कल्ला गुर्जर निवासी रुग्गापुरा थाना सदर करौली को SP ऑफिस से शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत में बताया की 2006 में 19 विस्वा जमीन खातेदार रूपसिंह, बहादुर पुत्र फैली गुर्जर निवासी रुग्गापुरा थाना सदर करौली से खरीद कर कब्जा प्राप्त किया था। जमीन पर खरीद दिवस से कब्जा काश्त है। रूपसिंह व बहादुर दोनों भाइयों ने नामान्तकरण खुलवाने के बहाने कागजात ले लिए और धोखाधड़ी कर खरीदशुदा जमीन पर फाइल तैयार करवाकर KCC उठा ली।मामले में परिवाद दर्ज कर एएसआई लक्ष्मण सिंह चौकी पांचना बांध द्वारा अनुसंधान किया गया। जांच में दोषी पाए जाने पर बहादुर सिंह (45) पुत्र फैलीराम निवासी रुग्गापुरा थाना सदर करौली व रूपसिंह (60) पुत्र फैलीराम निवासी रुग्गापुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।


Next Story