राजस्थान

8 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
14 Sep 2023 11:08 AM GMT
8 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
x
डूंगरपुर। सदर थाने के सीआई प्रभुलाल ने बताया कि करीब 8 साल पहले पाटन गुजरात निवासी रब्बारी उर्फ रबुड़ी रसूल भाई और सरफराज उर्फ बादल खान ने मेहसाना निवासी मुकेश भाई का अपने साथियो के साथ मिलकर अपहरण किया था। उसके पास से एक सोने की चेन, 5 हजार कैश और एक मोबाईल छीन कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था। आरोपी रब्बारी उर्फ रबुड़ी रसूल भाई और सरफराज उर्फ बादल खान कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहे थे। इसके बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। जिनकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही थी। मुखबिर के जरिये मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Next Story