राजस्थान

भूमि विकास बैंक चुनाव में 11 संचालक मंडल सदस्यों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में

Shantanu Roy
2 July 2023 10:55 AM GMT
भूमि विकास बैंक चुनाव में 11 संचालक मंडल सदस्यों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया में अब 11 संचालक मंडल सदस्यों का ही चुनाव होगा। इसके लिए 19 उम्मीदवार मैदन में हैं। चुनाव अधिकारी प्रिया बजाज ने बताया कि 21 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के दौरान एक नामांकन रद्द पाया गया। जबकि शुक्रवार को नाम वापसी के समय एक नाम वापस ले लिया गया, जिससे अब 19 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर मुडासिया ने बताया कि वैसे तो संचाल मंडल के 12 सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। जबकि 11 में से 4 महिला व 2 एसई वर्ग के सदस्य चुने जाएंगे। सभी 19 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जा चुका है। 5 को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 6 जुलाई को चलाई जाएगी। तीस जून को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। पांच जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया लेने के दौरान संतलाल का नामांकन लेने पर इसकी शिकायत हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में कुछ लोग बैंक कार्यालय के नजदीक पहुंचे और संतलाल का पर्चा निरस्त करने की मांग करने लगे।
Next Story