राजस्थान

राजस्थान में 18 लाख की डकैती का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Ashwandewangan
14 Jun 2023 12:20 AM IST
राजस्थान में 18 लाख की डकैती का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
x

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मांगलियावास थाना क्षेत्र में पुलिस ने 18 लाख की डकैती का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील टाडा ने बताया कि मांलियावास निवासी रामरतन ने लिखित शिकायत में डकैती की जानकारी दी थी जिस आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 पुलिस थाना रास (पाली) तथा एक ब्यावर निवासी है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ तथा उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story