राजस्थान

16 साल की लड़की का शादी का झांसा देकर किया रेप

Admindelhi1
21 Feb 2024 12:59 PM IST
16 साल की लड़की का शादी का झांसा देकर किया रेप
x
झांसा देकर रेप

अजमेर: 16 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से पहले दोस्ती और फिर शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसे और उसकी मां को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साथ लेकर चला गया। अब पीड़िता की मां ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी है। सोमराज नाम के युवक ने सोशल मीडिया के जरिए करीब एक साल पहले दोस्ती की थी। इसके बाद बेटी को प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता को धमकी देकर गया आरोपी: पीड़िता की मां ने आरोप लगाए कि आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की बेटी को धमकी दी थी। फरवरी 2024 में आरोपी रात के समय घर पर आया और उसकी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया।

जाते समय उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी बेटी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर देगा।

Next Story