राजस्थान

1000kg तवे पर तैयार हुई 151 किलो आटे की रोटी

Admin4
9 Oct 2023 7:12 AM GMT
1000kg तवे पर तैयार हुई 151 किलो आटे की रोटी
x
भीलवाड़ा। विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए रविवार को भीलवाड़ा के हरिशेवा धाम में एक हजार किलों के तवे पर 151 किलों आटे की रोटी कई प्रदेशों के कारीगरों ने मिलकर तैयार की। दो घंटे के अंतराल में आंटा गूंथा गया और स्टील के पाइप से रोटी बेली गई।
एक हजार किलों कोयले की आंच पर इस रोटी को चार घंटे से अधिक समय तक सेंका गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जुटे और संत महात्मा भी इस रोटी का बाद प्रसाद तैयार किया गया और उसे पचकुटे की सब्जी के साथ लोगों को वितरित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए लाइव रिकॉडिंग की गई और गिनिज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए आवेदन किया जाएगा। अब इसकी जांच के बाद इस रोटी के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी के रूप में दर्ज हो जाएगा। राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि हरिशेवा धाम में महामंडलेश्वर हंसाराम उदासीन के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ साधु संतों ने की भट्टी में अग्नि प्रज्वलित की।
इस दौरान विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भी हरिशेवा धाम पहुंचे। हरिशेवा धाम परिसर में बनाई गई विशाल भट्टी पर रोटी बेलने के लिए 20 फीट के स्टील पाईप के बैलन का प्रयोग किया गया। रोटी का वजन 151 किलो और व्यास 113-11 फीट रहा तथा इसमें 15किलो घी का उपयोग किया गया। श्री सोनी ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए हरी सेवा आश्रम परिसर में रविवार को प्रयास किया गया। इस विशालकाय रोटी को 2000 ईटो पर मिट्टी का लेप लगा, 1000 किलो कोयला द्वारा भट्टी को जलाया गया एवं राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के 21 हलवाई की टीम द्वारा 4 घंटे की सिकाई के बाद यह विशालकाय रोटी तैयार की।
Next Story