राजस्थान
पीछे से 15 वर्षीय छात्र फंदे पर झूला, माता-पिता गए थे बाहर
Gulabi Jagat
24 Sep 2022 10:21 AM GMT

x
बूंदी सींता गांव में अपने घर में फंदे पर लटककर 15 वर्षीय छात्र सुमित मेघवाल पुत्र हनुमान मेघवाल ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। वह घर पर अकेला था। अचानक आत्महत्या करने के कारणाें का खुलासा नहीं हाे पाया है। इकलौते पुत्र की मौत होने से परिवार में हड़कंप मच गया। एएसआई नंदसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को घर पर अकेला छात्र ही था। परिजन कोटा गए हुए थे। देररात को वे घर अाए तो सुमित को फंदे पर लटका हुआ देखकर होश उड़ गए। रात को ही परिजन कोटा अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Gulabi Jagat
Next Story