
x
दौसा। दौसा सिकंदरा क्षेत्र के भंडारी गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आम का ज्यूस पीने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, भागवत कथा के दौरान आम का ज्यूस पीने के करीब 2 घंटे बाद गर्मी के कारण लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण देखे गए तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचा कर इलाज शुरू किया गया। फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग बीमार लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित कमोद, खुशी, संजय, बच्ची देवी, सोन्या, रुकमणी देवी, लाली देवी, रुकमणी देवी शर्मा, जगदीश शर्मा, यश शर्मा, मुनिया देवी, चेतन शर्मा, राधेश्याम, शीला, अशोक कुमार, सविता समेत कई अन्य बीमार हो गए। जिनका सिकंदरा अस्पताल में इलाज किया गया।
फूड प्वाइजनिंग का मामला होने के बाद बीमार लोगों को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक भी डॉक्टर नहीं मिला। जबकि यहां कई डॉक्टरों समेत चिकित्साकर्मी तैनात हैं। इस दौरान कंपाउंडर ने बीमार लोगों का इलाज किया। बीमार लोगों में गंभीर लक्षण नहीं होने के कारण किसी को भी जिला अस्पताल में रेफर नहीं किया। लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने से सिकंदरा अस्पताल के चिकित्सा बंदोबस्त की पोल खुल गई।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story