राजस्थान

तलाशी में 8 कट्‌टों में 143 KG डोडा-पोस्त मिला , दो तस्कर गिरफ्तार

Kajal Dubey
25 July 2022 7:21 PM IST
तलाशी में 8 कट्‌टों में 143 KG डोडा-पोस्त मिला , दो तस्कर गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पाली, पुलिस के रोकने पर तस्करों ने कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। पुलिस के आते ही दोनों तस्कर खेत में भाग गए। दोनों का पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में 8 बोरी में 143 किलो डोडा-पोस्ता मिला। मामला पाली जिले का है।
एसएचओ रोहत अमृत सोनी ने बताया कि वे रविवार सुबह मुकनपुरा फांटा के पास गश्त कर रहे थे. इस दौरान पाली की तरफ से एक लग्जरी कार आती नजर आई। रुकने का इशारा किया तो घबराकर कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। करीब आते ही दोनों कार से उतरकर खेत की ओर भागे। जिस पर पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
कार की तलाशी लेने पर 8 बोरियों में 143 किलो डोडा-पोस्ता मिला। जिस पर जोधपुर जिले के बावरला (डांगियावास) निवासी 39 वर्षीय हडमनराम पुत्र शेराराम विश्नोई और खेजड़ली (लूनी) निवासी 42 वर्षीय सुरजाराम पुत्र अदुराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच सदर एसएचओ रविंदर सिंह खिची को सौंपी गई।
Next Story