राजस्थान

खाटूधाम के लिए 13वीं पदयात्रा रवाना हुई

Admindelhi1
22 Feb 2024 7:26 AM GMT
खाटूधाम के लिए 13वीं पदयात्रा रवाना हुई
x
300 श्रद्धालु नाचते-गाते गए

अलवर: साठ फीट रोड स्थित भूदर कॉलोनी से बुधवार को खाटूधाम के लिए 13वीं पदयात्रा रवाना हुई। इसी के साथ अलवर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

सुबह विधिवत पूजा अर्चना के बाद भूदर कॉलोनी से पदयात्रा रवाना हुई। इसमें 300 पदयात्री शामिल है। डीजे पर बजते श्याम भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए हाथों में ध्वज लेकर और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। आखिर में श्याम बाबा का रथ था। श्याम पदयात्रा समिति के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि पदयात्रा 26 फरवरी को खाटूश्यामजी पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। इसी दिन श्रद्धालु खाटूधाम से वापस अलवर के लिए रवाना होगी।

निचला सोनावा से आज रवाना होगी पदयात्रा: श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को निचला सोनावा से खाटूधाम के लिए 20वीं पदयात्रा रवाना होगी। इसमें 300 श्रद्धालु जाएंगे। पदयात्रा 26 फरवरी को खाटूधाम पहुंचेगी और 27 फरवरी को पदयात्री बस से वापस अलवर आएंगे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष घनश्याम सैनी ने दी।

Next Story