
x
कोटा। एमपी के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से कोटा संभाग के सभी बांध लबालब हो गए हैं। राणा प्रताप बांध से लगातार पानी की आवक के चलते इस साल सीजन में पहली बार कोटा बैराज के 13 गेट को खोलकर 2 लाख 69 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। देर रात को जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया। निचली बस्तियों में मुनादी करवाते हुए पानी बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। सोमवार शाम 7 बजे करीब कोटा बैराज से पानी की आवक बढ़ाते ही एतिहातन तौर पर रिवर फ्रंट पर लोगों की एंट्री बंद कर दी थी। निगम की टीम ने करीब 50 लोगों को नयापुरा इलाके में सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया।
अधिशाषी अभियंता भारत रत्न गौड़ ने बताया कि 2 दिन एमपी के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हुई है। उस कारण गांधीसागर बांध में 3 लाख क्यूसेक का इनफ्लो आ रहा है। गांधी सागर के 7 छोटे व 5 बड़े गेट खोलकर 2 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण राणाप्रताप का लेवल 1157.50 से 1156.02 हो गया है। राणाप्रताप में 2 लाख 85 हजार क्यूसेक का इनफ्लो आ रहा है। राणाप्रताप के सभी 9 गेट खोलकर 2 लाख 86 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा है। ये पानी कोटा बैराज आ रहा है। कोटा बैराज 13 गेट 245 फीट की ओपनिंग पर खोल रखे हैं। करीब 2 लाख 69 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कोटा बैराज के 3 गेट 15-15 फीट व 10 गेट 20-20 फीट खुले हैं। रात 1 बजे सभी 13 गेट 20 फीट पर खोले गए थे। 2 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा।
वर्तमान में सभी बांध भराव क्षमता पर हैं। इस कारण जितना पानी आएगा उतना ही डिस्चार्ज किया जाएगा। निचले इलाकों में बनी बस्तियों के लोगों लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया। पानी ज्यादा आने की स्थिति में लो लाइन एरिया से लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मुनादी करवाई है। अधिशाषी अभियंता गौड़ ने कहा कि वर्तमान में पैनिक होने जैसी स्थिति नहीं है। इससे पहले 2019 में 7 लाख 5 हजार क्यूसेक व 2022 में 5 लाख 20 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया था।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story