राजस्थान

12वीं की छात्रा की कुएं से मिली लाश

Admin4
11 Aug 2023 8:01 PM IST
12वीं की छात्रा की कुएं से मिली लाश
x
सवाई माधोपुर। राजस्थान में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अपराध आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। बीजेपी के नेता का दावा करते हैं कि राज्य सरकार अपराधों पर अंकुश नहीं लगा रही है। पिछले दिनों भीलवाड़ा में हुए भट्‌टी कांड के बाद अब सवाई माधोपुर में एक 12वीं क्लास की छात्रा के हत्या की खबर है।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल के ही टीचर ने पहले छात्रा का अपहरण किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी टीचर से पूछताछ कर रही है। उधर, टीचर को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story