राजस्थान

सर्राफा व्यवसाय की दुकान से 125 किलो चाँदी की डकैती का पर्दाफाश

Teja
18 Feb 2023 7:52 PM IST
सर्राफा व्यवसाय की दुकान से 125 किलो चाँदी की डकैती का पर्दाफाश
x

बारां। राजस्थान के बारां जिले के छीपाबडोड़ कस्बे में गत दिनों एक ज्वेलरी की दुकान पर की गई लाखो रुपए के चांदी, सोने के जेवरात चोरी वारदात की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक मुल्जिम की निशानदेही से लगभग 5 किलो चांदी के जेवरात समेत घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया है।

उप महानिरीक्षक पुलिस तथा सह पुुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने पत्रकारों को बताया कि 12 फरवरी को परिवादी गौतमचन्द महाजन 55 निवासी सर्राफा बाजार होली का खूंट छीपाबडौद ने थाना छीपाबडौद पर रिपोर्ट पेश की कि मेरे मकान के नीचे ही मेरी सर्राफा की दुकान है।

Next Story