राजस्थान

दरिंदों की हैवानियत: 12 साल की नाबालिग बच्ची का गैंगरेप, तीन पड़ोसियों ने ही घटना को दिया अंजाम, दी थी ये धमकी

jantaserishta.com
3 July 2021 6:37 PM IST
दरिंदों की हैवानियत: 12 साल की नाबालिग बच्ची का गैंगरेप, तीन पड़ोसियों ने ही घटना को दिया अंजाम, दी थी ये धमकी
x
एकबार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है.

राजस्थान के अलवर से एकबार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले 3 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता को इस घटना को छिपाने की धमकी दी गई थी. इस वजह से डरी सहमी पीड़िता ने परिवार को तुरंत नहीं बताया. लेकिन पीड़िता ने तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को परिजनों को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है.

रामगढ़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट ओर गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार रात को पीड़िता का मेडिकल करवाया और शनिवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाने की कार्यवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीम बनाकर भेज दिया है.
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके माता-पिता खाने कमाने के लिए अधिकतर बाहर रहते हैं. उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं जो बाहर रहते हैं और मां मजदूरी का काम करती है. इसलिए वह अपने नाना नानी के पास छोटे भाई के साथ रहती है. घटना के दिन पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए थे और पीड़िता अपने नाना और छोटे भाई के साथ घर में थी.
वह मंगलवार रात करीब 9 बजे पशुओं को चारा डालने गई थी. तभी पड़ोस के रहने वाले आजाद खान ने उसका मुंह दबा कर दबोच लिया और उसके बाद जफ़्फ़ार खान और वसीम खान ने हाथ पांव पकड़कर, उसे उठाकर पीछे खेत में ले गए. जहां आरोपियों के द्वारा पीड़िता के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया.
घटना के बाद तीनों आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके छोटे भाई को जान से मार देंगे. इसके बाद गांव में और तुझे झूठा साबित कर, बदनामी कर देंगे. इसके बाद पीड़िता चुप रही लेकिन परिजनों के आने के बाद इस घटना के बारे में उसने अपने घरवालों को बताया. जिसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story