राजस्थान

पानी के खदान में मिला 11वीं के छात्र का शव, मची हड़कंप

Rani Sahu
9 Sept 2022 2:32 PM IST
पानी के खदान में  मिला 11वीं के छात्र का शव, मची हड़कंप
x
राजस्थान के अजमेर(Ajmer) में एक 11वीं के छात्र का शव पानी के खदान से मिला है। बताया जा रहा है कि ये छात्र बुधवार से ही स्कूल से गायब था। उसके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट के खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इसके बाद लड़की के पिता ने उसे स्कूल आकर धमकाया भी था। वहीं अब शुक्रवार सुबह उसकी डेड बॉडी पानी से भरी खान में पड़ी मिली है। ऐसे में मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब इस मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं छात्र के परिजन जमकर हंगामा कर रहे है।
मसूदा निवासी पिता ने गुरुवार को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका 17 साल का पुत्र रोज की तरह सुबह आठ बजे घर से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गया। जहां पर एक लड़की के पिता ने स्कूल में आकर प्रिंसिपल के सामने उसे डराया धमकाया। इसके बाद उनका बेटा घर पर नहीं लौटा। बहुत तलाश करने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिली।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्कूल प्रशासन ने मामले की गरमाहट को देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी है।
Next Story