राजस्थान

तबादला सूची में 112 तहसीलदार और 75 नायब तहसीलदार के तबादले

Admindelhi1
11 March 2024 6:59 AM GMT
तबादला सूची में 112 तहसीलदार और 75 नायब तहसीलदार के तबादले
x
तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तबादला सूची जारी

सवाई माधोपुर: राजस्थान राजस्व मंडल की ओर से तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तबादला सूची देर रात जारी कर दी गई। तबादला सूची में 112 तहसीलदार और 75 नायब तहसीलदार के तबादले किए हैं। तहसीलदार तबादला सूची का सवाई माधोपुर जिले पर आंशिक असर दिखाई देगा। तबादला सूची में बौंली तहसीलदार को बदला गया है। वहीं नायब तहसीलदार की तबादला सूची में जिले को दो नए नायब तहसीलदार मिले हैं।

तबादला सूची में बौंली तहसीलदार के पद पर राकेश कुमार मीणा को लगाया गया है। वर्तमान में राकेश कुमार तहसीलदार जमवारामगढ़ के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह नायब तहसीलदार की तबादला सूची में अनिल कुमार मीणा को नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर के पद पर लगाया है। फिलहाल अनिल कुमार नायब तहसीलदार चाकसू के पद पर कार्यरत थे। वहीं सवाई माधोपुर नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत विनोद कुमार शर्मा को सरकारी पैरोकार जिला सवाई माधोपुर के पद पर लगाया है। इसी तरह विनोद कुमार को बहरावंडा कलां नायब तहसीलदार के पद पर लगाया गया है। फिलहाल विनोद कुमार सहायक वन बंदोबस्त अधिकारी कोटा के पद पर कार्यरत थे। वहीं बहरावंडा कलां नायब तहसीलदार रहे राजेश कुमार मीणा को नायब तहसीलदार बसवा के पद पर लगाया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी एक तबादला सूची जारी हुई थी। जिसके बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तबादला सूची जारी की गई है।

Next Story