राजस्थान
Baran जिले के ग्राम संबलपुर में 107 रिचार्ज पिटों का किया लोकार्पण
Tara Tandi
15 Jun 2025 11:10 AM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को बारां जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान की अब तक की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा, अटरु-बारां विधायक श्री राधेश्याम बैरवा सहित जिला कलक्टर श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रभारी मंत्री को अभियान में हुई प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री देवासी ने कहा कि यह अभियान जन-जन को जोड़ने वाला साबित हो इसके लिए सभी अधिकारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से इसे साकार करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भू—जल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है, इसलिए अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा।
श्री देवासी ने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। यह अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। साथ ही उन्होंनेे सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे भी तन-मन-धन से इस अभियान को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने बैठक में अभियान से संबधित सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए अब तक की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने ग्राम संबलपुर में 107 रिचार्ज पिटों का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने विधायक श्री राधेश्याम बैरवा एवं डॉ. ललित मीणा के साथ पौधरोपण भी किया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsBaran जिलेग्राम संबलपुर107 रिचार्ज पिटों लोकार्पणBaran districtvillage Sambalpurinauguration of 107 recharge pitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





