राजस्थान

शा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि- चिकित्सा विभाग ने जारी की वित्तीय स्वीकृति

Tara Tandi
14 March 2024 7:17 PM IST
शा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि- चिकित्सा विभाग ने जारी की वित्तीय स्वीकृति
x
बारां/जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट (लेखानुदान) में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को मानदेय में वृद्धि के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। अब आशा सहयोगिनियों को मानदेय 4098 रूपए प्रतिमाह से बढ़कर 4508 रूपए देय होगा। यह वृद्धि एक अप्रेल, 2024 से लागू होगी।
--00--
जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीसवाली का किया निरीक्षण
अस्पताल में सफाई इंतजाम रखें बेहतर,
एक्सपायरी के करीब वाली दवाइयों को अलग से रखने के दिए निर्देश
बारां, 14 मार्च। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई इंतजाम पर नाराजगी जाहिर की। एक्सपायरी के करीब वाली दवाईयों को अलग से रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि जिला कलेक्टर ने सीसवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई इंतजाम, वार्ड, दवा वितरण काउंटर का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रभारी और सीएमएचओ को सफाई इंतजाम बेहतर कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में जो दवाईयां एक्सपायरी के करीब हैं, उनको अलग से रखा जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल पहुंचने वालें मरीजों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।
Next Story