राजस्थान

10 फीट लंबा अजगर घर में घुसा, लोगों में अफरा-तफरी मची,कड़ी मशक्कत से पकड़ा

Shantanu Roy
16 July 2023 9:46 AM GMT
10 फीट लंबा अजगर घर में घुसा, लोगों में अफरा-तफरी मची,कड़ी मशक्कत से पकड़ा
x
सिरोही। गुरुवार आधी रात करीब दो बजे पोसितरा गांव के एक घर में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। जिसे देखकर घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद रात में अजगर आने की सूचना सरपंच महेंद्र कुमार को दी गयी. जिसके बाद महेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासी मूलनाथ की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया. जिसके बाद शुक्रवार सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर सुरेश और नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर पकड़े गए अजगर को वन विभाग को सौंप दिया।
Next Story