राजस्थान

डूंगर कॉलेज में 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 10 क्लास रूम

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 8:57 AM GMT
डूंगर कॉलेज में 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 10 क्लास रूम
x

बीकानेर न्यूज़: डूंगर कॉलेज में 02 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 10 कक्षा कक्षों का शिलान्यास शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया। समारोह के दौरान सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष ने मंत्रियों के समक्ष पीटीईटी फंड के 35 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाने की आवश्यकता बताई। समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने युवाओं से पूर्ण मनोयोग के साथ पढ़ने का आह्वान किया और कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।

ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने गत 4 वर्षों में 186 नए कॉलेज खोलकर शिक्षित राजस्थान विकसित राजस्थान की अवधारणा को साकार किया है। इस अवसर पर शशि शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा ने कॉलेज में खेल मैदान और आॅडिटोरियम बनाने की मांग रखी। कार्यक्रम में एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी, डूंगर कॉलेज डॉ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश बोहरा, डॉ. राजेंद्र पुरोहित, शिवलाल गोदारा, सुंदर ज्याणी, विक्की पुरोहित तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कालेज प्रोफेसर्स व स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Story