राजस्थान

जयपुर डिजाइन फेस्टिवल में पहुंचीं डिप्टी CM दीया कुमारी, युवा प्रतिभाओं की सराहना

Admindelhi1
19 Nov 2026 11:45 AM IST
जयपुर डिजाइन फेस्टिवल में पहुंचीं डिप्टी CM दीया कुमारी, युवा प्रतिभाओं की सराहना
x
युवा डिजाइनरों के हुनर से प्रभावित हुईं दीया कुमारी, नए प्रयोगों को सराहा

जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित जयपुर डिजाइन फेस्टिवल-2026 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवा डिजाइनरों और नवाचारकर्ताओं की ओर से तैयार किए गए रचनात्मक डिजाइनों और नए प्रयोगों की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ने फेस्टिवल में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और डिजाइनरों से उनके उत्पादों, डिजाइन की विशेषताओं तथा नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं की रचनात्मक सोच और नए प्रयोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

दीया कुमारी ने कहा कि युवा प्रतिभाएं रोजमर्रा के जीवन में टिकाऊपन को शामिल करने के लिए नए विचारों पर काम कर रही हैं। उनके ये प्रयास उत्साहजनक हैं और भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जयपुर डिजाइन फेस्टिवल जैसे आयोजन युवा डिजाइनरों और नवाचारकर्ताओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने विचारों और रचनात्मक कार्यों को सामने लाने का अवसर मिलता है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी डिजाइनरों और नवाचारकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अवसर पर दीया कुमारी ने जयपुर स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जयपुर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Next Story