राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, आईजी ने किया निरीक्षण

Admin4
27 Nov 2022 1:51 PM GMT
भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, आईजी ने किया निरीक्षण
x
झालावाड़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। रविवार को कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार ने चवली बॉर्डर पहुंचकर यात्रा के रूट का निरीक्षण कर विश्राम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स आएगा।
भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा, पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक झालावाड़ ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह रजावत सहित कई पुलिस अफसरों के साथ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
पुलिस अफसरों के साथ पहुंचकर यात्रा रूट चवली से लेकर कोटा की सीमा तक पहुंचकर निरीक्षण किया। परिसर पहुंचकर विश्राम स्थल भी देखा। सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले इंतजाम की रुपरेखा बनाई गई। हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों की एंट्री एवं डायवर्ड किए जाने वाले मार्गों को लेकर भी चर्चा की गई।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को झालवाड़ जिले के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी और प्रदेश में 20 दिन तक रहेगी। यात्रा राजस्थान के 6 जिलों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़, कोटा, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा और अलवर होते हुए जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चवली, काली तलाई, घनश्याम-सत्यनारायण-बालारामजी का नोहरा, झालरापटन में सूरज पोल नाका चोराहा, झालावाड़ का खेल संकुल गेट, देवरी घटा, हिरिया खेड़ी-चारिया खेड़ी चोराहा, खेल मैदान मोरू कलां, दरा स्टेशन, अकलंग स्कूल, मान्दल्या रोड, केबल नगर, जगपुरा, कोटा, उम्मेद सिंह स्टेडियम, नौरदन बाईपास, गुडली चौराहा, बालापुरा चौराहा, बाजड़ली अंडरपास, बलदेवपुरा, लवान, लाखेरी चौराहा, आजाद नगर, बबई तेजाजी रामदेवजी मंदिर, पीपलवाड़ा, कुसथला, बोरिप, जीनापुर, सुरवाल, दहलोद, भाडोति, बाढ़ श्यामपुरा, बगडी, बीलोना, गोलिया, डीडवाना, मोलाई, नागल राजावतान, दौसा, भांडारेज कालाखोह हाईवे, पुलिस स्टेशन सिकंदरा, मुकरपुरा बांदीकुई, कोलाना, सुरेर की ढाणी, मालाखेड़ा, महुआ, बूरजा, लोहिया का तिबारा, रामगढ़, बिरजा होते हुए जाएगी।
Admin4

Admin4

    Next Story