राजस्थान

जयपुर: दो किशोरियां राजधानी से फिर हुई लापता, सर्च अभियान

Admin Delhi 1
23 March 2022 10:55 AM GMT
जयपुर: दो किशोरियां राजधानी से फिर हुई लापता, सर्च अभियान
x

क्राइम न्यूज़: जयपुर के महेश नगर से करीब डेढ़ महीने पहले लापता हुई दो बहनों की पुलिस अब तक तलाश नहीं कर पाई है। वहीं जयपुर से ही 16 और 17 साल की दो किशोरियों लापता हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी तलाश के लिए पूरे शहर में सर्च अभियान चला रखा है। करधनी थाना हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि मूल रुप से सीकर और हाल करधनी क्षेत्र में रहने वाली महिला की 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि महिला काम पर चली गई थी। पीछे से बेटी घर में अकेली थी। वह वापस लौटी तो बेटी लापता मिली। उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। इधर विश्वकर्मा थाने के हैड कांस्टेबल सीताराम ने बताया कि विश्वकर्मा क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी भी घर से लापता हो गई। परिवार के सदस्य अपने अपने काम में व्यस्त थे। कुछ देर में पता चला कि बेटी घर पर नहीं है। किशोरी के पिता ने विश्वकर्मा थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए सर्च शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि लड़कियों के गायब होने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इस लिए पुलिस इस मामले को बड़ी गम्भीरता से लेते हुए शहर में जगह-जगह सर्च कर रही है।

Next Story