राजस्थान

जयपुर: चाचा ने तीन साल की भतीजी गुटखा खाने से टोकने पर कुएं में फेंका, मासूम की हुई मौत

Admin Delhi 1
12 March 2022 3:23 PM GMT
जयपुर: चाचा ने तीन साल की भतीजी गुटखा खाने से टोकने पर कुएं में फेंका, मासूम की हुई मौत
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: कोटखावदा थाना इलाके में गुटखा खाने से टोकना अपने युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंक दिया। कुएं के गिरने से मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बच्ची का शव बाहर निकलवाया और चाकसू की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। एएसआई घनश्याम मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बीस वर्षीय विकास जाट निवासी रामनगर गांव मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात बच्ची अपने घर मे सो रही थी। परिजनों ने रात करीब 8-9 बजे देखा तो बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजनों को बच्ची के कुएं के गिरे होने की जानकारी मिली। इस पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

जानकारी में सामने आया कि आरोपित खुद गुटखा खा रहा था और भतीजी इशिका को भी खिलाने की कोशिश कर रहा था। इस इशिका के पिता गोविंद राम ने देख लिया। उसने भाई को टोका। भाई का टोकना उसे नागवार गुजरा कि शुक्रवार रात भतीजी कमरे में सो रही थी। मौका पाकर वह कमरे से इशिका को उठा लाया और घर से 100 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया। फिर घर आकर सो गया। घरवालों को इशिका नजर नहीं आई तो वे उसे ढूंढने लगे। रातभर वे बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह लोगों ने कुएं में देखा तो शव नजर आया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल आरोपित विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story