राज्य

राजस्थान: अवैध संबंध के शक में महिला को अर्धनग्न कर पीटा

Soni
4 March 2022 3:23 PM IST
राजस्थान: अवैध संबंध के शक में महिला को अर्धनग्न कर पीटा
x

राजस्थान के उदयपुर: जहां पर अवैध संबंधों के शक में एक महिला की जमकर पिटाई की गई. महिला के कपड़े फाड़े गए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है और उसके साथ मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.| डबोक क्षेत्र के राणावतों का गुंड़ा गांव में एक महिला दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे रोका और झाड़ियों में ले गई. बाद में दोनों महिलाओं ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए. यही नहीं आरोपी महिलाओं ने ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.|

पति के साथ अवैध संबंधों के शक में महिला की लाठियों से पिटाई: वीडियो में एक आरोपी महिला पीड़िता से अपने पति के साथ नाजायज संबंध होने की बात कहते हुए गालियां भी दे रही है. मारपीट के दौरान पीड़िता रहम की भीख मांगती रहती लेकिन दोनों महिलाओं को तरस नहीं आया और दोनों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की.|

Next Story