
x
पठानकोट। पठानकोट में एक युवक को अगवा कर बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव फिरोजपुर कलां के रहने वाला युवक करण बीते दिन अचानक गांव से लापता हो गया, जिसे कि काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने जम्मू के एक अस्पताल में उपचाराधीन पाया। लड़के को घायलावस्था में देख परिवार के होश उड़ गए। परिवार वालों का कहना है कि उनके लड़के का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था, जिस रंजिश के लड़की के मामा व अन्य साथियों ने मिलकर उनके लड़के का अपहरण किया और बाद में मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
वहीं, घायल करण ने भी पुलिस को बयान दिए हैं कि बीती रात उस पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला किया जिस दौरान वह बेहोश हो गया। बाद में उसे हमलावर अपने साथ ले गए, लेकिन जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको अस्पताल में पाया। करण ने आरोप लगाया कि उक्त लड़की के मामा सहित कुल चार के करीब व्यक्ति थे। जिन्होंने उसका अपहरण किया और तेजधार हथियार से उसे बुरी तरह घायल किया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story





