पंजाब

नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों में शोक की लहर

Shantanu Roy
15 May 2022 10:06 PM IST
नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों में शोक की लहर
x
बड़ी खबर

जालंधर। राज्य में चाहे कोई भी सरकार आए हमेशा दावा करती रही हैं कि राज्यों में से नशों का खात्मा किया जाएगा परन्तु हकीकत इससे हमेशा उलट रही है और नौजवानों की जानें अभी भी जा रही हैं। ताजा मामला जालंधर के सराभा नगर में से सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय राहुल वर्मा नाम के नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

इस मामले को लेकर जालंधर के पुलिस डिवीजन नंबर-8 के एस.एच.ओ. मुकेश कुमार ने बताया कि राहुल कल रात अपनी मां के पास सराभा नगर में आया था और यहीं सोया था परन्तु सुबह उसकी मृतक देह उसके कमरे में से मिली। राहुल का शव के पास से दो सरिंजें भी बरामद हुई। एस.एच.ओ. मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बिसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story