पंजाब

नशे की Overdose से युवक की मौत, कुछ दिन पहले छुटा था जेल से

Shantanu Roy
9 Nov 2022 12:14 PM GMT
नशे की Overdose से युवक की मौत, कुछ दिन पहले छुटा था जेल से
x
बड़ी खबर
गोनियाणा। नशे से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक मामला बठिंडा में देखने को मिला जहां एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर व आसपास के इलाकों में चोरी के विभिन्न मामलों में जेल में बंद एक युवक की 31 अक्टूबर को जमानत पर जेल से छूटा था। मुतक युवक की पहचान लवप्रीत कुमार (20) पुत्र पवन कुमार निवासी गोनियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मृतक युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ दिया था।
गत दिन एक स्थानीय भारतीय स्कूल से वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसकी हालत देखकर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नेहियांवाला थानाध्यक्ष बलकौर सिंह एवं चौकी प्रभारी नछत्तर सिंह ने बात करते हुए बताया कि लवप्रीत सिंह को चोरी की लत थी और उसके खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं, जो 31 अक्टूबर 2022 को ही जमानत पर छूटे थे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कर कानूनी कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story