पंजाब

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गंभीर हालत में मिला शव

Triveni
25 Dec 2022 8:36 AM GMT
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गंभीर हालत में मिला शव
x

फाइल फोटो 

पूर्व जिला परिषद के मैंबर और मार्किट कमेटी लोहियां खास के वाईस चेयरमैन जसवंत सिंह जोसन और उनके परिवारिक सदस्यों को गहरा सदमा लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पूर्व जिला परिषद के मैंबर और मार्किट कमेटी लोहियां खास के वाईस चेयरमैन जसवंत सिंह जोसन और उनके परिवारिक सदस्यों को गहरा सदमा लगा है। उनके कैलगरी कनाडा में रहते पुत्र जसकरन सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक जसकरन सिंह जोसन पिछले कुछ दिनों से कनाडा के कैलगरी शहर से लापता था। इसकी सूचना कनाडा पुलिस को दी गई थी। आज सुबह उसका शव एक गाड़ी से मिलने का पता चलते ही गांव सिद्धूपुर में जोसन परिवार के घर मातम छा गया वहीं लोहियां इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुख की घड़ी में हलका विधायक हरदेव सिंह लाडी, हलका इंचार्ज रतन सिंह कक्कड़ कलां, पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह सहित अन्य सियासी, धार्मिक और सामाजिक जत्थेबंदियों के नेताओं द्वारा दुख साझां किया गया।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story