पंजाब

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा की आत्महत्या

Admin4
9 Aug 2023 5:58 PM IST
युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा की आत्महत्या
x
लुधियाना। कहते हैं कि मौत का समय और स्थान तय होता है। ऐसा ही कुछ 19 वर्ष के युवक के साथ हुआ। यहां एक 19 वर्ष के युवक को मौत कपूरथला से लुधियाना खींच लाई। काम की तलाश में 5 दिन पहले कपूरथला से लुधियाना अपने ताया के पास रहने विश्वकर्मा कालोनी आए 19 साल के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरचरण सिंह के अनुसार मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो 4 भाई बहनों में सबसे बड़ा था और 10वीं पास था। यहां अपने परिजनों के पास आया था, ताकि यहां पर कोई काम मिल सके। उसने मंगलवार को पंखे से कपड़े के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Next Story