पंजाब

करोड़ों की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Harrison
17 July 2023 3:08 PM GMT
करोड़ों की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
x
झबाल | एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान के आदेशों एवं डी.एस.पी. जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में थाना झबाल की पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक नौजवान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में डी.एस.पी. जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना झबाल के एस.आई. कुलवंत सिंह ने गश्त के दौरान ठठ्ठी गांव के पास पुलिस पार्टी ने एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उक्त युवक की पहचान बलदेव सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी नौशहरा ढाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हुई हेरोइन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बनती है। थाना झबाल में बलदेव सिंह पुत्र बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story