पंजाब

70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Harrison
23 July 2023 3:15 PM GMT
70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
x
समराला | स्थानीय पुलिस ने पंजाब के सीमावर्ती इलाके के एक युवक और उसके साथी को कार की चेकिंग के दौरान 70 ग्राम हेरोइन मिलने पर गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ये दोनों युवक चंडीगढ़ में हेरोइन सप्लाई कर लौट रहे थे और बरामद हेरोइन उनके पास ही रखी हुई थी। पुलिस अधिकारियों को यह भी संदेह है कि उनके द्वारा जब्त की गई हेरोइन, जिसकी कीमत लाखों रुपए हैं, हो सकता है कि वह पाकिस्तान से भारत आई हो।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समराला के डी.एस.पी. वरयाम सिंह और एस.एच.ओ भिंदर सिंह ने बताया कि कल पुलिस चौंकी हेडों के बाहर नाकाबंदी के चलते वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जब आई-10 कार को रोककर जांच की गई तो उसमें सवार दो युवकों के पास से पुलिस को 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इन युवकों की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह फिरोजपुर और गुरभज सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मोगा सिटी के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि पकड़े जाने से पहले इन दोनों युवकों ने चंडीगढ़ में किन-किन लोगों को कितनी हेरोइन सप्लाई की है।डी.एस.पी. वरयाम सिंह का कहना है कि एक आरोपी मनविंदर सिंह का गांव पाकिस्तान सीमा के पास है, इसलिए पुलिस को यह भी शक है कि कहीं उसे हेरोइन की सप्लाई पाकिस्तान की तरफ से तो नहीं आ रही थी इसलिए पुलिस आगे की जांच बहुत ही गहनता से की जा रही है।
Next Story