
x
अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने फ्रेंड्स एवेन्यू में एक लड़की को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की नाम राजपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप कौर और नाबालिग मनमहताब सिंह बताये जा रहें हैं। हालांकि अमरजीत सिंह अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।
बता दें कि 27 जनवरी को संदीप कौर निवासी फ्रेंड्स एवेन्यू, अमृतसर की बेटी पर कुछ नौजवानों ने घर के बाहर गोली मार कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत करने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। हालाँकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
Next Story





