
x
नशा तस्करों
पंजाब में नशा तस्करों पर सरकार की कार्रवाई के दावों के बीच उनके हौसले भी कम नहीं हो रहे हैं। बठिंडा जिले की मौड़ मंडी के वार्ड-10 दस में रहने वाले एक युवक की नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक दीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह के बयान पर सुभाष कुमार निवासी मौड़ मंडी, प्रीत, साहिल, अकाशदीप सिंह और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब उसका भतीजा दीप सिंह नजदीकी दुकान से समान लेने गया तो वहां सुभाष कुमार, प्रीत, साहिल, अकाशदीप एवं उनके छह-सात साथियों ने उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। घायल दीप को सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया गया, वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने दीप को वापस बठिंडा के लिए रेफर किया तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। दर्शन सिंह ने बताया कि मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी बस्ती में नशा बेचते थे। दीप सिंह उनका विरोध करता था।
सैनिक ने दी थी आरोपी को ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग
जालंधर में यू-ट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने वाले हरियाणा के यमुनानगर के गांव शादीपुर निवासी हार्दिक (21) को ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग एक सैनिक ने दी थी। जालंधर देहात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिख रेजिमेंट के सैनिक सुखचरण सिंह ने हार्दिक को सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग दी थी। सैनिक सुखचरण सिंह मुक्तसर का रहने वाला है और जम्मू में सिख रेजिमेंट में तैनात था।
सुखचरण को यह नहीं पता था कि जिसे वह ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दे रहा है, वह जालंधर के रसूलपुर में यू-ट्यूबर की कोठी पर हमला करने जा रहा है। लिहाजा पुलिस ने उस पर द्रेशद्रोह व अन्य धाराएं नहीं लगाई हैं। उक्त ग्रेनेड हार्दिक ने पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर फेंका था। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले जीशान अख्तर के साथ भी हार्दिक के संबंध हैं। उसे 25 हजार रुपये में यह काम दिया गया था।
यू-ट्यूबर रोजर संधू के घर सुबह करीब 4 बजे ग्रेनेड फेंका गया था, जो फटा नहीं था। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उनका कहना था कि यू-ट्यूबर ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। उसने दोबारा हमला करने की चेतावनी दी थी। बाद में पुलिस ने हार्दिक को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। हार्दिक ने पूछताछ में खुलासा किया कि ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग उसे सेना के जवान सुखचरण सिंह ने दी थी।
Tagsपंजाबनशा तस्करबठिंडा जिलेPunjabdrug smugglersBathinda districtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





