पंजाब
स्टडी वीजा पर UK जाने को तैयार वुशु खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत
Ratna Netam
16 March 2025 6:08 PM IST

x
Jalandhar.जालंधर: होशियारपुर जिले की टांडा तहसील के गांव शाहबाजपुर के पास सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर की वुशू खिलाड़ी अंजलि गिल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंजलि को 14 अप्रैल को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड जाना था, जिसके लिए वह तैयारी में जुटी हुई थी। इसी सिलसिले में उसने शुक्रवार को नया लैपटॉप खरीदा था। नया लैपटॉप लेकर वह अपने एक अन्य छात्र प्रथम निवासी जाजा के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा पुल पुख्ता साहिब में माथा टेकने गई थी।
गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह वापस लौट रही थी, तभी शाहबाजपुर गांव के पास श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला समारोह से वापस आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंजलि गिल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जालंधर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल हुए प्रथम के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रेलर चालक गुरदासपुर जिले के गदरियां गांव निवासी संतोख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अंजलि गिल राष्ट्रीय स्तर की वुशू खिलाड़ी थी। वह टांडा यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब में कोच के तौर पर भी काम करती थी।
Tagsस्टडी वीजाUK जानेतैयार वुशु खिलाड़ीसड़क दुर्घटना में मौतStudy visago to UKWushu player readydies in road accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





