पंजाब

विश्व योग दिवसः योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है- प्रशासक

mukeshwari
21 Jun 2023 6:19 PM GMT
विश्व योग दिवसः योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है- प्रशासक
x

चंडीगढ़। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 बुधवार को आयुष निदेशालय की देखरेख में रॉक गार्डन योग प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रकार के योग संघों और गैर-सरकारी संगठनों ने इसमें भाग लिया। योग और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह आयोजन सुरम्य रॉक गार्डन, फेज-3 में किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग की थीम के तहत मनाया जा रहा है, जिसमें वैश्विक एकता और सद्भाव पर बल दिया गया। रॉक गार्डन के फेज तीन में बुधवार को सुबह 5 बजे सभी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 1000 प्रतिभागी स्थल पर एकत्रित हो हो गए। इनके चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। इन लोगों का कहना था कि सभी को योग अपनाना चाहिए। योग से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। योग के द्वारा ही परमात्मा को पाया जा सकता है। योग से ही मन को शांति की ओर ले जाया जा सकता है।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6 बजे राष्ट्रीय गान हुआ। इसके बाद नगर के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने योग दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा के आज देश में ही नहीं विदेशों में भी योग दिवस मनाया जाता है। योग से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। डॉक्टर भी अब योग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। आज पूरा विश्व इसे अपना रहा है। यह भारत की देन है।

सुबह 6.20 से 6.40 बजे के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देश के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ का लाइव संबोधन किया और योग के बारे में बताया कि योग हमारे लिए कितना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में योग की महत्ता के बारे में जानता है। आज भारत को विश्व का योग गुरु कहा जाता है। विश्व में आज यदि भारत का डंका बजता है तो उसमें अहम योगदान योग का है। सुबह 7 से 7.45 बजे तक योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग की क्रियाएं कराई गईं।

सुबह 7.46 से 7.55 बजे तक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले एनजीओज को सम्मानित किया गया। वहीं 7.55 पर राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ वैसे ही भारत माता की जय के नारे लगने शुरू हो गए। लोग खुशी से झूम उठे और लोगों में उत्साह देखते ही बनता था जैसे किसी उत्सव का माहौल हो।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story