पंजाब

महिला का शव बुरी तरह से कुचला हुआ मिला

Admin4
3 March 2023 7:45 AM GMT
महिला का शव बुरी तरह से कुचला हुआ मिला
x
पठानकोट। कंडरा ब्यास दरिया के पास एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार महिला का शव बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जानकारी देते एस.पी. अशोक रतन ने बताया कि उन्हें किसी महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि महिला का सिर और खोपड़ी बुरी तरह से कुचले गए हैं। किसी ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए वहां फेंक दिया। उन्होंने बताया कि सिर इतनी बुरी तरह से कुचला गया है कि उसकी पहचान कर पाना बिल्कुल ही नामुमकिन है। फिलहाल उन्होंने जानकारी देते बताया कि महिला का कद 5 फुट 6 इंच है। उसका रंग गोरा, बाल काले हैं। मृतका ने बैंगनी रंग की कमीज सलवार पहनी हुई है। बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी है जिसमें गुलाबी रंग का नग जड़ा हुआ है और उसके दोनों हाथों में सुनहरे रंग के कड़े और चूड़ियां हैं। वहीं मामले की जांच की जा रही है और मृतका की पहचान के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
Next Story