
x
चंडीगढ़ Chandhigarh : पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक महिला की लाश मिली।
महिला का शव सारंगपुर पुलिस थाना एरिया के गांव धनास के पास से गुजरती पटियाला की राव चौ के पास झाड़ियों में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। किसी राहगीर की नजर महिला की लाश पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है। वहीं पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित गर्वनमेंट मेडिकल स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं पुलिस टीम घटना स्थल से सबूत जुटा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच से मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tagsझाड़ियोंमहिलाशवचंडीगढ़पुलिसहत्याजांचbusheswomandead bodychandigarhpolicemurderinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





