पंजाब

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई महिला ने किया शर्मनाक काम, कैमरे में कैद

Shantanu Roy
11 Oct 2022 4:24 PM GMT
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई महिला ने किया शर्मनाक काम, कैमरे में कैद
x
बड़ी खबर
बटाला। एक महिला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से रुमाला साहिब खींच कर अंगों को फाडऩे का प्रयास किया गया। कस्बा जैंतीपुर से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब में आज लंगर सेवा चल रही थी। इसी बीच एक महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई। माथा टेकने के बाद महिला ने रुमाला साहिब को खींचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की कोशिश की। इस दौरान संगत व शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने महिला को काबू कर लिया। बाद में संबंधित महिला को यह कह कर छोड़ दिया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
इसके बाद सिख संगत ने सत्कार कमेटी के नुमाइंदों के साथ मिलकर अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा के पास जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सत्कार कमेटी के निशान सिंह ने कहा कि जब तक उक्त महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. मनमोहन सिंह व एस.एच.ओ. कत्थूनंगल हरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया, एस.जी.पी.सी. के सदस्य जोध सिंह समरा, भगवंत पाल सिंह सच्चर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। डी.एस.पी. मनमोहन सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story