पंजाब
महिला ने सरेबाजार बालों से पकड़ लेडी कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, देखें जबरदस्त हंगामे की तस्वीरें
Shantanu Roy
13 Sep 2022 2:49 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में रेड करने गई पुलिस टीम के महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व कॉलोनी में आए है। इसके बाद आई.टी. पार्क थाना के एस.एच.ओ. रोहताश कुमार रेड करने पहुंचे। टीम में महिला कर्मचारी भी थी। कॉलोनी में लोग इकट्ठे होने लगे जिसमें अधिक संख्या में महिलाएं भी थी।
जैसे ही पुलिस ने रेड शुरू की, एक महिला ने लेडी कांस्टेबल के बाल पकड़ हाथापाई भी की। अन्य महिला कर्मचारियों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह पुलिस रेड करने के लिए पहुंची है और इसी दौरान एक पुलिस कर्मचारी ने बाल पकड़कर महिला उससे मारपीट कर रही हैं।
Next Story