पंजाब

महिला विधायक हुई कांग्रेस में शामिल

Nilmani Pal
10 Nov 2021 1:26 PM GMT
महिला विधायक हुई कांग्रेस में शामिल
x
ब्रेकिंग

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाली विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने बुधवार कांग्रेस ज्वाइन कर लीं। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कीं। पिछले छह महीने में आम आदमी पार्टी को ये चौथा झटका लगा है। छह महीने में पार्टी के चार विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। रूबी का इस्तीफा ऐसा समय आया है जब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा को लेकर राज्य का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। वैसे पिछले चार साल पर नजर डाले तो रूबी छठी विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

इसके पहले आम आदमी पार्टी से विधायक पिरमल सिंह खालसा, जगदेव सिंह कमालू, सुखपाल सिंह खैहरा, बलदेव सिंह और एचएस फूलका इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जाता है कि रूबी ने इस्तीफा देने से पहले मंगलवार की रात मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थीं। एक समय में रूपिंदर रूबी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने को लेकर खुलकर सामने आईं थी। हालांकि, बीच में पार्टी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हुए और फिर इन्होंने किनारा करना शुरू कर दिया। पिछले महीने के आखिरी में अरविंद केजरीवाल के बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी कहीं नजर नहीं आईं थी। रूबी का इस्तीफा पंजाब में आम आदमी के लिए खतरे की घंटी है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी के सामने बाकी नेताओं को एकजुट रखना सबसे बड़ी चुनौती हैं।


Next Story