पंजाब

15 ग्राम हेरोइन ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार

Rounak Dey
30 Jun 2023 10:35 PM IST
15 ग्राम हेरोइन ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार
x

सुल्तानपुर| | एस.एस.पी. राजपाल सिंह संधू की हिदायतों पर स्थानीय पुलिस द्वारा चलाई गई नशा विरोधी मुहिम के तहत डी.एस.पी. बब्बनदीप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली, जब स्थानीय पुलिस ने एक महिला से हेरोइन व बड़ी मात्रा में ड्रग मनी बरामद की। इस संबंधी डी.एस.पी. बब्बनदीप सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. बलबीर सिंह मोठांवाल नजदीक गश्त कर रहे थे, तो तलवंडी माधो की ओर से एक महिला लाटियांवाल की ओर पैदल जा रही थी। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही कमलजीत कौर ने संदेह के आधार पर पुलिस पार्टी की मदद के साथ उक्त महिला को रोक कर उसका नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम कुलवंत कौर पत्नी दलबीर सिंह निवासी लाटियांवाल बताया।

उक्त महिला की तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम हेरोइन और 10,1550 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डी.एस.पी. बब्बनदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी महिला का पुलिस रिमांड हासिल करके उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई की कि उक्त महिला से ओर भी बरामदगी होने की संभावना है।

Next Story