पंजाब

युवाओं को देंगे आधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Admin2
6 Jun 2022 12:47 PM GMT
युवाओं को देंगे आधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया है। सिखों को मजबूत होकर देश की इकोनाॅमी में कब्जा करना होगा। तभी हमारा राज होगा। सिखी के प्रचार के लिए सभी को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। जत्थेदार ने कहा कि 1947 से ही सिखों को दबाने की नीतियां बन गई थी।सिखों के सामने आज बहुत चुनौतियां खड़ी है, जो हमें धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक तौर पर कमजोर कर रही है। इसी कड़ी में इसाईयत का प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होकर दोबारा मैदान में डटना होगा। गांव-गांव जाकर सिखी को बुलंद करना होगा। अब एसी कमरों से बाहर निकलने का समय आ गया है। अगर हम धार्मिक रूप से मजबूत नहीं होंगे तो हम आर्थिक रूप से ताकतवर नहीं होंगे। इससे ही राजनीतिक कमजोरी आएगी।

Next Story