पंजाब

पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की तो थोड़ी देर में पड़ोसन के पीछे-पीछे वापस लौटी

SANTOSI TANDI
21 July 2023 2:05 PM GMT
पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की तो थोड़ी देर में पड़ोसन के पीछे-पीछे वापस लौटी
x
पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू
जालंधर ESI अस्पताल में शुक्रवार को एक 6 साल की बच्ची रिया के गायब होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। बच्ची का घायल पिता जिसकी टांग और बाजू पर चोट लगी हुई थी और माता अस्पताल के कोने-कोने में जोर-जोर से रो-रो कर ढूंढ रहे थे। इतने में वहां पर लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच अस्पताल वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की पीसीआर टीम भी मौके पर पहुंच गई।
महिला रानी देवी ने बताया कि वह अपने पति के पास थी। पति पिछले 2 महीने से ESI अस्पताल में भर्ती है। चोट लगने की वजह से वह चल फिर पाने में असमर्थ है और वह उनकी देखरेख कर रही थी।। उसने अपनी बेटी को व्हील चेयर लाने के लिए भेजा था। लेकिन वहां से कोई उसकी बेटी को उठा कर ले गया। इससे ESI अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल में रोते मां-बाप।
अस्पताल में रोते मां-बाप।
पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्ची महिला साथ लौट आई
फोकल पॉइंट के रहने वाले दंपती से जब पुलिस वालों ने पूछताछ शुरू की और उन्हें साथ लेकर अस्पताल के बाहर निकले तो सामने से एक महिला के साथ बच्ची आती हुई दिखाई दी। जिस महिला के साथ बच्ची गई थी उसका भी कोई परिजन ESI अस्पताल में भर्ती है और महिला रानी देवी के घर के पास ही फोकल पॉइंट में रहती है। दोनों महिलाएं प्रवासी हैं।
अपनी मां के साथ बच्ची।
अपनी मां के साथ बच्ची।
महिला ने माफी मांगी
महिला ने बताया कि वह दवाई लेने गई तो रानी की बेटी रिया भी उसके साथ पीछे-पीछे आ गई। रिया ने यह नहीं बताया कि उसकी माता ने उसे व्हील चेयर लेने के लिए भेजा था। महिला मौके पर माफी मांगती हुई नजर आई और बोली कि उसे नहीं पता था कि बेटी उसके पीछे-पीछे आ गई है। दवा स्टोर पर जाकर उसे पता चला। लेकिन बच्ची के मिल जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
पुलिस बोली- व्हील चेयर लाने के लिए क्यों भेजा
हालांकि पुलिस वालों ने दंपती को फटकार भी लगाई कि छोटी बच्ची को व्हील चेयर लाने के लिए क्यों भेजा था। यदि बच्ची कहीं आगे-पीछे हो गई थी तो सब्र रखकर उसे पहले अच्छी तरह से ढूंढना चाहिए था। लेकिन आपने तो रो-रो कर अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।
Next Story